देवरिया में लड़कियों और छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों का किया गया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के देवरिया पुलिस ने दो दिन पूर्व छात्रों के साथ छेडछाड करने वाले आरोपियों का इनकाउंटर करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घायलों को…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तर प्रदेश के देवरिया पुलिस ने दो दिन पूर्व छात्रों के साथ छेडछाड करने वाले आरोपियों का इनकाउंटर करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों का एनकाउंटर देवरिया के तरकुलवां क्षेत्र के परासिया मार्ग पर हुआ।इनकी पहचान धीरज पटेल और रितिक पटेल के रूप में हुई है। यह दोनों तरकुलवां क्षेत्र के ही रहने हैं।

देवरिया के एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी के मुताबिक 4 अक्टूबर को दो छात्राएं स्कूल में पढ़ाई कर अपने घर लौट रहीं थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर चार बदमाशों ने इन लड़कियों के साथ छेड़खानी की। आरोपियों की इस हरकत की वजह से एक बच्ची तो खेत में गिर गई जबकि दूसरी शोर मचाते हुए थोड़ी दूर पर मौजूद एक घर की ओर भागी। उसी समय यह बदमाश मौके से फरार हो गए लेकिन घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हो गया।

इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस के मुताबिक, रविवार की शाम को सूचना मिली कि आरोपियों में से दो लोग परासिया मार्ग पर हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इन मनचलो को पकड़ने की कोशिश की लेकिन इन बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। इस दौरान एक आरोपी के बाएं पैर के घुटने के पास गोली लग गई जिसके बाद दो बदमाशों को दबोच लिया गया।

एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी उनका इलाज चल रहा है, छुट्टी मिलने के बाद इन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।