गरबा किंग अशोक माली की अचानक हुई मौत, देखें उनकी यह लाइव मौत का वीडियो

पुणे से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गरबा के मशहूर कलाकार अशोक माली जिन्हें गरबा किंग…

पुणे से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गरबा के मशहूर कलाकार अशोक माली जिन्हें गरबा किंग भी कहा जाता था कि अचानक गरबा खेलते वक्त मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वीडियो में आप देख सकते कि अशोक माली एक बच्चे के साथ मजे में गरबा खेल रहे हैं। नाचते करते वक्त वह जमीन पर गिर पड़ते हैं। वहां मौजूद लोग भी समझ नहीं पाते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाता है लेकिन डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर देते हैं।

इस हृदयविदारक घटना ने उनके परिवार और प्रशंसकों को गहरे शोक में डाल दिया है। अशोक माली मूल रूप से धुले जिले के शिंदखेड़ा तालुका के होल गांव के निवासी थे और वर्तमान में पुणे के चाकन में रह रहे थे।

अशोक माली की पहचान गरबा और डांडिया में उनकी उत्कृष्ट कला के लिए होती है। उनकी मेहनत और उनके कला प्रेम ने उन्हें गरबा किंग बना दिया था। उनके मित्र और सभी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जितेंद्र चौधरी ने याद किया कि 2015 में दस दिवसीय प्रतियोगिता में अशोक माली ने अपनी नृत्य कला से सभी को मोहित कर दिया और अंततः उन्हें ‘डांडिया किंग’ का खिताब मिला

बताया जाता है कि पिछले कई सालों से अशोक माली एक कोच की भूमिका निभा रहे थे और कई युवाओं को अपनी कला सीखा रहे थे। उन्होंने अपनी इस कला से समाज में एक खास पहचान भी बनाई थी।

अशोक माली का बेटा, भावेश, भी एक बेहतरीन डांसर है और अपने पिता के साथ हर कदम पर साथ रहा करता था। कल रात राजगुरुनगर में गरबा खेलते वक्त उनकी अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया।