नंदादेवी रामलीला में तीसरे दिन हुआ सीता स्वयंवर व लक्ष्मण परशुराम संवाद‌ का मंचन

Sita Swayamvar and Laxman Parshuram dialogue staged on the third day of Nandadevi Ramlila अल्मोड़ा:: श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी की ओर रामलीला मंचन के तृतीय…

Sita Swayamvar and Laxman Parshuram dialogue staged on the third day of Nandadevi Ramlila

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा:: श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी की ओर रामलीला मंचन के तृतीय दिवस में सीता स्वयंवर और परशुराम लक्ष्मण संवाद की प्रस्तुति दी गई।

छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया।
सरस्वती का अभिनय जीविका पाठक द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना और सीता सहेली में हर्षिता पांडे, काजल थापा, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल और रितिका परगाई, काव्या कांडपाल ने अभिनय किया।


इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर, परितोष जोशी, मोहन जोशी, लोकेश तिवारी, राजकुमार बिष्ट द्वारा अतिथियों को राम प्रसादी भेट स्वरूप प्रदान की। संचालन कमेटी के निवर्तमान सभासद और रामलीला कमेटी के सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।


साज पर हारमोनियम में मोहन जोशी, तबले पर अनिल सनवाल, शेखर सिजवाली और अरशद अंसारी ने अपना सहयोग प्रदान किया। जनक के पात्र का अभिनय शशि मोहन पांडे, सुनैना प्रेरणा कांडपाल, विश्वामित्र राजेंद्र रौतेला, राम द्रोण नेगी, लक्ष्मण अविरल जोशी, सीता किरण परगई, रावण हरि विनोद साह, वाणासुर प्रकाश जोशी, बंदीजन शेखर सिजवाली, सिद्धार्थ साह, कुमाउनी राजा सन्देश नेगी, नेपाली राजा गणेश मेर, हिमांचली राजा पार्थ पाडे, कलाधारी जगदीश बिष्ट, घमंडी राजा अमित उप्रेती, परशुराम अमरनाथ नेगी, शिव राजू शर्मा, राजा मंत्री सुमित, हिमांशु परगई ने किया। परशुराम के पात्र वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी ने अपने जीवंत अभिनय से जनता की खूब वहावाही लूटी।


पात्रों का मेकअप दानिश, राजू द्वारा किया गया।
मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी, विनोद जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी संयोजक प्रकाश पांडे, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, मोहन जोशी, कविश अरोरा, जगदीश भंडारी, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, भरत नेगी, मोहन भंडारी, सारांश मंगोली, संतोष मिश्रा, राजेश पंत, नमन बिष्ट, गीता मेहरा, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, आयुष वर्मा, चित्रांक साह,मानवेंद्र साह, हर्षवर्धन पांडे, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह उपस्थित थे।तृतीय दिवस की लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की और विशिष्ट अतिथि स्प्रिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक विपुल कार्की, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री देवाशीष नेगी, राधा राजपूत, गीता पांडे और भगवती बिष्ट द्वारा किया गया।