अल्मोड़ा के गोपाल बने युकां के प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Gopal of Almora became the state secretary of UNC, workers did well come अल्मोड़ा: एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व प्रदेश महासचिव अधिवक्ता गोपाल…

Gopal of Almora became the state secretary of UNC, workers did well come

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व प्रदेश महासचिव अधिवक्ता गोपाल भट्ट को युवा कांग्रेस के प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।


उनके अल्मोड़ा पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने उनका भव्य स्वागत‌ किया। चौघानपाटा गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर गोपाल भट्ट का भव्य स्वागत किया।


दावा किया गया है कि इस‌ स्वागत कार्यक्र के मौके पर युवाओं व छात्रों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता भी ली ।


इस अवसर पर गोपाल भट्ट ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद हरियाणा प्रदेश विधानसभा चुनाव में युवा संवाद स्थापित करने प्रचार प्रसार करने का मौका दिया।


उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं और पूरे देश में कांग्रेस का सकारात्मक माहौल हैं।


भट्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा डबल इंजन सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल हुई हैं
कहा आने वाले निकाय चुनावों में युवा कांग्रेस मजबूती से पार्टी को मजबूत करने कार्य करेगी भाजपा की युवा विरोधी महिला विरोधी छात्र विरोधी किसान विरोधी गलत नीतियों को गांव गांव तक यात्रा करके आम जन मानस तक पहुंचाने का कार्य करेगी ।


स्वागत कार्यक्रम में अल्मोड़ा के कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधायक मनोज तिवारी, निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कांग्रेस नेता राबिन भंडारी, शरद शाह रोहित सत्याल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व छात्रसंघ सचिव सुधांशु रौतेला, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पंकज बिष्ट, छात्रसंघ उप सचिव गोलू सतवाल, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, छात्र नेता मेघा सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस इशरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस निशा आर्या, पंकज जोशी, शिवम पंत, निखिल महरा, एनएसयूआई अध्यक्ष प्रत्याशी अमित बिष्ट एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अमन लटवाल युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गोविंद प्रसाद विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जागेश्वर वीरेंद्र सिंह मलारा कमलेश बिष्ट ,शरद कुमार
आदि मौजूद रहे।