अल्मोड़ा:: 85वीं पुण्य तिथि पर याद किए गये महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी

Almora:: Great freedom fighter Victor Mohan Joshi remembered on 85th death anniversary अल्मोड़ा: निर्भीक पत्रकार, महान देशभक्त, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी को उनकी…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora:: Great freedom fighter Victor Mohan Joshi remembered on 85th death anniversary

अल्मोड़ा: निर्भीक पत्रकार, महान देशभक्त, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी विक्टर मोहन जोशी को उनकी 85 वीं पुण्यतिथि पर भाव भीनि श्रद्धासुमन अर्पित किए गये।


अल्मोड़ा में एनटीडी स्थित कब्रगाह में उनकी समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इसके बाद महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में स्थापित विक्टर मोहन जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी।


विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित‌ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश चंद्र पाण्डे तथा निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने विक्टर मोहन जोशी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

और स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सभासद व विक्टर मोहन जोशी स्मारक समिति के अध्यक्ष प्रकाश पाण्डे ने की। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने किया। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विनय विल्सन, सौरभ वर्मा, किशन गुरुरानी, बंशीलाल कक्कड़, मुकेश नेगी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, रोबिन मनोज भण्डारी, ऐरिक रोवर्ट, कुक्कू पौल, हेमलता वर्मा, पूरन रौतेला, हेम तिवारी, भगवान पांगती, जिला राजकीय चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. हरीश गड़कोटी, सीएमएस डॉ. प्रीति पन्त, दीपांकर पाण्डे, गुंजन वर्मा, श्वेता शैली, गिरीश धवन, संजय पाण्डे, विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इण्टर कालेज एनटीडी की छात्राएं आदि कई लोग शामिल हुए।