अब न्याय मित्र हेल्पलाइन से मिलेगी कानूनी सहायता, पोर्टल व मोबाइल एप हुआ तैयार

अब न्याय मित्र हेल्पलाइन की मदद से लोगों को कानूनी सहायता मिलेगी। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद आईटीडीए ने इसका पोर्टल व मोबाइल एप…

अब न्याय मित्र हेल्पलाइन की मदद से लोगों को कानूनी सहायता मिलेगी। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद आईटीडीए ने इसका पोर्टल व मोबाइल एप तैयार कर लिया है। जिसका उद्घाटन हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी ने किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

न्याय मित्र के माध्यम से राज्य के नागरिक मुफ्त कानूनी सहायक ले सकेंगे। अपने मामले स्थायी लोक अदालतों में दर्ज करा सकेंगे। यह अगले दो माह में पूर्ण रूप से जनमानस के लिए मुहैया करा दिया जाएगा। हेल्पलाइन के माध्यम से न केवल कानूनी सहायता मिलेगी, बल्कि सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे जो सीएम हेल्पलाइन पर भेज दी जाएंगी।