1 अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, जानिए क्या है नया समय

अक्टूबर का महीना शुरू होते ही कई चीज़ों में बदलाव होने शुरू हो गए। मौसम की दस्तक से पहले शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय…

अक्टूबर का महीना शुरू होते ही कई चीज़ों में बदलाव होने शुरू हो गए। मौसम की दस्तक से पहले शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय को बदलने की घोषणा कर दी है। जहां पंजाब में स्कूलों के समय को 1 अक्टूबर से बदलने का फैसला किया वहीं राजस्थान में सरकारी स्कूलों में 1 अक्टूबर से समय परिवर्तन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

राजस्थान में हर साल 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया जाता है, लेकिन इस साल मौसम की गर्मी के चलते शिक्षक संगठनों ने इस बदलाव को टालने की मांग की है।

हालांकि शिक्षा विभाग ने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन 30 सितंबर को इस पर फैसला होने की उम्मीद है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों का वर्तमान समय, यानी सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक ही रखा जाना चाहिए। शिक्षक संगठन समय परिवर्तन को 15 अक्टूबर तक टालने की मांग कर रहे हैं, जब मौसम ठंडा हो जाएगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार, शिविरा पंचांग के तहत हर साल 1 अक्टूबर से समय बदलने का नियम है, लेकिन अंतिम फैसला अब कल लिया जाएगा।

वहीं, पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 अक्टूबर से बदलने का ऐलान किया है। नए आदेश के अनुसार, प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक रहेगा।

यह बदलाव पूरे पंजाब के 19,000 से अधिक स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे सभी स्कूल इस नए समय का पालन करेंगे।