पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग करने वाले बदमाशों का महज सात घंटों में किया एनकाउंटर

हरिद्वार में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों बदमाशों को…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

हरिद्वार में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना आज शुक्रवार सुबह चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास हुई ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम सिडकुल थाना क्षेत्र की एक नामी फैक्ट्री के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस दौरान 5 लोग घायल हो गए थे। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

इस घटना के बाद से ही पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थीं। इसी दौरान चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के इशारे पर बाइक सवार लोग रुके नहीं और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने बताया कि भागते समय इन लोगों ने पुलिस पर हमला भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो दोनों युवकों के पैरों में गोली लग गई।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तब पता चला कि ये दोनों युवक गुरुवार रात नामी फैक्ट्री के बाहर फायरिंग करके पांच लोगों को घायल करने वाले ही हैं। घायल बदमाशों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस बाबत पर हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व दो बदमाशों ने एक फैक्ट्री के बाहर गोलियां चलाते हुए पांच लोगों को घायल कर दिया था। पकड़े गए बदमाशों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

बता दें कि गुरुवार रात को हरिद्वार के सिडकुल में एक बड़ी फैक्ट्री में फायरिंग की घटना हुई थी। इस फायरिंग में 5 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने तब बताया था कि धनुष और मोहित निवासी त्रिमूर्ति नगर ज्वालापुर, राहुल निवासी नवोदय नगर, विकास निवासी सलेमपुर और अमरीश निवासी महादेवपुरम ने अपने दो साथियों कपिल विश्नोई और आयुष तोमर निवासी बागपत के साथ शिवालिक नगर क्षेत्र में शराब के नशे में थे तभी उनमें किसी बात पर विवाद हो गया था।

सिडकुल स्थित फैक्ट्री में पहुंचने पर आयुष तोमर और कपिल विश्नोई ने अवैध असलहे से अपने साथियों पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग होने पर धनुष, मोहित, राहुल, विकास, अमरीष खुद को बचाने के लिए फैक्ट्री में घुस गए। बताया गया कि आयुष और कपिल उनका पीछा करते हुए फैक्ट्री के अंदर घुस गए थे। उन्होंने वहां फायरिंग कर दी थी।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि फैक्ट्री में फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाश बागपत के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में पेंटागन मॉल के नजदीक सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम से बचने के लिए दोनों बदमाशों ने नदी की तरफ भागते-भागते पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें पकड़ लिया गया। हरिद्वार एसपी ने बताया कि उन्होंने सीओ सदर, एएसपी जितेंद्र मेहरा और शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाशों से पूछताछ की