गर्भवती महिला की मौत, कब्र से निकाला शव, मौत का खुलेगा राज

उत्तराखंड के देहरादून में एक गर्भवती महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ससुराल वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड के देहरादून में एक गर्भवती महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ससुराल वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और कब्रिस्तान में दफना दिया। जिस पर मायके वालों को ससुरालियों पर शक हुआ, तो उन्होंने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वहीं हत्या या आत्महत्या का पता लगाने के लिए शव को बुधवार को कब्र से निकाल दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर पाएंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम फराह था। वह गर्भवती थी।उत्तर प्रदेश के बिजनौर के मलकान बसी कीरतपुर की रहने वाली मुमताज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2011 में अपनी बेटी फराह का निकाह देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र स्थित कांवली गांव के मनिहार मोहल्ला निवासी सलीम के साथ कराया था।

सलीम सऊदी अरब गया था और वह दो साल पहले ही लौटकर आया है। फराह का पति सलीम उसको खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। वह ही अपनी बेटी को खर्च के लिए पैसे दिया करती थी।
मुमताज ने बताया कि उन्होंने सलीम को कई बार लाखों रुपये दिए थे, इसके बावजूद फराह का ससुर जरीफ, सास शहनाज, देवर शाहरुख, शोएब और फूफा सुहैल उसे परेशान करते रहते थे। 18 सितंबर को फराह के ससुराल वालों ने उन्हें सूचना नहीं दी और उनके दिल्ली निवासी रिश्तेदारों को बताया कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने ससुराल वालों से पुलिस को सूचना देने को कहा। सुहैल ने उन्हें गुमराह किया।जिसके बाद उन लोगों ने शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।

महिलाओं ने मुमताज को किया फोन
मुमताज ने कहा कि फराह की हत्या को लेकर उनका शक तब और पुख्ता हो गया, जब उन्हें उन महिलाओं ने फोन किया, जिन्होंने कब्रिस्तान ले जाने से पहले फराह के शव का गुसल (स्नान) कराया था। महिलाओं ने बताया कि फराह के गले पर निशान नजर आ रहे थे। वो रस्सी के निशान हो सकते है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी को गला घोंटकर मारा गया है। फराह प्रेग्नेंट थी, लिहाजा बच्चा भी उसके साथ मर गया।महिलाओं से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने इस बारे में कहा कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आगे की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम जरूरी है। कब्र से शव निकालने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसकी अनुमति मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में बुधवार सुबह को शव कब्र से बाहर निकाला गया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा।