राम वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण,जागेश्वर धाम में रामलीला मंचन जारी, दर्शकों की उमड़ रही भीड़

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
ram1

जागेश्वर सहयोगी। जागेश्वर धाम में रामलीला मंचन जारी है। सोमवार रात रामलीला के छठे दिन विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। स्थानीय लोगों के अलावा देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी रामलीला का लुफ्त उठा रहे हैं।
राम स्तुति के बाद सुमन्त विलाप का मंचन देख दर्शक भावुक हो गए। उसके बाद सुमंत-दशरथ संवाद, दशरथ मरण की लीला का मंचन किया गया। भरत-कैकई और शत्रुघ्न-मंथरा संवाद को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
दशरथ की भूमिका में वरिष्ठ कलाकार रेवाधार पांडेय, कैकेई की भूमिका कविता जोशी, राम की भूमिका में बॉबी भट्ट, लक्ष्मण की भूमिका में हिमांशु भट्ट और सीता की भूमिका में महेश भट्ट ने अदाकारी के जादू से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महादेव भट्ट ने बताया कि स्थानीय लोगों के अलावा देश-विदेश से जागेश्वर पहुंचे भक्तजन भी देर रात तक मंचन का लुफ्त उठा रहे है। रावण का किरदार सबसे चर्चित कलाकार पंडित खीमानन्द भट्ट, सुमन्त का नवीन भट्ट, कौशल्या का ममता,शत्रुघ्न का दीपक भट्ट, केवट का कैलाश भट्ट और आनन्द भट्ट ने निभाया। बीडीसी सदस्य हरीश प्रसाद,ग्राम प्रधान हरिमोहन भट्ट, मंदिर प्रबंधन समिति प्रबंधक भगवान भट्ट, संरक्षक योगेश भट्ट, पूर्व प्रधान भगवान भट्ट, कैलाश भट्ट, पंडित मोहन भट्ट लाल बाबा आदि लोग व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

ram2