Disturbing Video: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर युवक ने बस के आगे कूदकर किया सुसाइड, मौत का लाइव वीडियो आया सामने

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब 2:00 बजे के टाइम का एक वीडियो काफी परेशान करने वाला है। इस वीडियो में एक युवक…

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब 2:00 बजे के टाइम का एक वीडियो काफी परेशान करने वाला है। इस वीडियो में एक युवक चलती बस के सामने अचानक से कूद जाता है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने बस से टकराकर अपनी जान देने की कोशिश की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

रिपोर्ट की माने तो बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। घटना का डैशकैम फुटेज अब ऑनलाइन व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है।

वीडियो में देख सकते हैं कि एक व्यक्ति अचानक से बस के सामने आकर कूद जाता है और जोर से सड़क पर गिरता हुआ दिखाई देता है लेकिन इसके बाद बस चालक वाहन को दूसरी लेन में मोड़ लेता है और व्यक्ति को बस के पहियों के नीचे कुचलने से बचा लेता है।

दिल दहला देने वाले दृश्यों में नीली शर्ट पहने एक व्यक्ति को तेजी से बस की ओर आते हुए देखा जा सकता है, जो उछलकर सड़क पर गिर जाता है। व्यक्ति के सड़क पर कूदकर मर जाने के तुरंत बाद चालक ने बगल की लेन में गाड़ी बदल ली।