पर्यावरण संस्थान में राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा आयोजित

अल्मोड़ा। गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा में दिनांक 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2024 तक ‘राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा’ का आयोजन किया…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा में दिनांक 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2024 तक ‘राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान दिनांक 17 सितम्बर 2024 को हिन्दी पखवाडे के अर्न्तगत संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा ‘राजभाषा प्रतिज्ञा’ ली गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि संस्थान में इस पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं परियोजनाओं के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ई. महेन्द्र सिंह लोधी, वैज्ञानिक एफ, डॉ. आशीष पांडे, वैज्ञानिक-सी, डा. सुबोध ऐरी, वरि. तकनीकी अधिकारी, महेश चन्द्र सती, वरि. तकनीकी अधिकारी, विपिन चन्द्र शर्मा के द्वारा किया जायेगा।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला एवं संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चन्द्र कुनियाल, वैज्ञानिक-जी द्वारा सभी को प्रतिज्ञा दिलवाई गई तथा सभी प्रतिभागियों से राजभाषा हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग कर हिन्दी के प्रचार- प्रसार में सहयोग देने का आवहान किया। कार्यक्रम के अन्त में ई. महेन्द्र सिंह लोधी, वैज्ञानिक-एफ ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया।