वियतनाम में आया यागी तूफान, मरने वालों की संख्या हुई 140 के पार, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

चक्रवात यागी के कारण वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई जिससे 16 लोगों की मौके पर मौत हो गई और इसी के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

चक्रवात यागी के कारण वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई जिससे 16 लोगों की मौके पर मौत हो गई और इसी के साथ चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 141 हो गई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग लापता भी हो गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उत्तर वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन में इस तबाही को और बढ़ा दिया है। इस तूफान की वजह से करीब 60000 से अधिक लोग अपने घर खाली कर के चले गए हैं। विशेष रूप से येन बाई प्रांत में 18,000 से अधिक घर बाढ़ में डूब गए हैं। राजधानी हनोई में 2008 में सबसे भयंकर बाढ़ आई थी जिसमें जल स्तर काफी बढ़ गया था।

वियतनाम के सरकारी प्रसारक का कहना है कि लाओ काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह हो गया। बताया जा रहा है कि इस गांव में 35 परिवार रहते थे। वही यह भी बताया जा रहा है कि बचाव कर्मियों ने 16 शव बरामद कर लिए हैं और करीब 40 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

चक्रवात यागी और उसके कारण होने वाली बारिश से बढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है और वही इसमें करने वालों की संख्या भी अब 141 हो गई है जबकि अभी भी 70 लोग लापता है और सैकड़ो लोग घायल हुए हैं।

तूफान ‘यागी’ दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। यह शनिवार को 149 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से तट से टकराया था।