भूकंप से कांपा पाकिस्तान, दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए झटके, जाने कितनी थी तीव्रता

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह झटके जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह झटके जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और पाकिस्तान बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई है जबकि इसका एपिसेंटर जमीन से 33 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आपको बता दें कि भूकंप एक टेक्टोनिक मूवमेंट की वजह से आती है। धरती के अंदर कुल सात बड़े टेक्टोनिक प्लेट्स हैं जो हर समय मूव करते रहते हैं। यह प्लेट्स जब आपस में टकराते हैं तो भूकंप के झटको को जमीन के ऊपर महसूस किया जा सकता है। दिल्ली एनसीआर में अभी कुछ दिन पहले भी ऐसे ही झटके महसूस किया गए थे।

इस दौरान अफगानिस्तान में तेज भूकंप आया था। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में भी इसके झटके महसूस किए गए थे। उसे दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 बताई गई थी। यह भूकंप 255 किलोमीटर धरती की गहराई में दर्ज किया गया था। अफगानिस्तान के समय के हिसाब से भूकंप 11:26 पर आया था जिसका असर दिल्ली में भी देखा गया था।

भूकंप के झटको की वजह से दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई शहरों में लोग काफी डर गए हैं। जयपुर में कई लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी तरह जम्मू कश्मीर में भी भूकंप की वजह से लोग डर गए हैं। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।