गंगा में दो व्यक्तियों का अभी तक नहीं चला कुछ पता, सर्च अभियान जारी

ऋषिकेश में कुछ दिन पहले गंगा में डूबे दो व्यक्तियों का अभी तक कुछ पता नहीं लगा पाया है। एसडीआरएफ लगातार सर्च अभियान चला रही…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

ऋषिकेश में कुछ दिन पहले गंगा में डूबे दो व्यक्तियों का अभी तक कुछ पता नहीं लगा पाया है। एसडीआरएफ लगातार सर्च अभियान चला रही है। गंगा का जल स्तर अत्यधिक होने के कारण अब एसडीआरएफ गंगा में डूबे व्यक्तियों को सोनार सिस्टम से तलाशने का प्रयास कर रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सोनार स्सिटम विधि में पानी के अंदर या सतह पर मौजूद वस्तुओं का पता लगाने के लिए ध्वनि तरंगों का इस्तेमाल करता है। सोनार सिस्टम का इस्तेमाल पानी के नीचे तेल और गैस पाइपलाइनों की निगरानी के लिए किया जाता है। इससे समुद्र तल पर वस्तुओं का पता लगाया जा सकता है और उनका मानचित्र बनाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल मछली पकड़ने में भी किया जाता है। युद्ध के दौरान पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए भी सोनार सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है।