मणिपुर में भड़की हिंसा, पांच लोगों की हुई मौत

मणिपुर के जिरीबाम जिले में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब शनिवार सुबह हिंसा भड़क गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो…

मणिपुर के जिरीबाम जिले में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब शनिवार सुबह हिंसा भड़क गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले एक व्यक्ति की हत्या की गई जब वह सो रहा था। उग्रवादियों ने उस व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जिसके बाद जिले के मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों में विभिन्न समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए, जिनमें तीन पहाड़ी उग्रवादी शामिल थे।

अधिकारी के मुताबिक गोलीबारी और हिंसा की इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।