shishu-mandir

प्रदेश के सभी 12168 वन पंचायतें होंगी मजबूत,वन पंचायत सलाहकार समिति के अध्यक्ष का दावा

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। वन पंचायत सहालकार समिति के अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अल्मोड़ा की सभी 12168 वन पंचायतों को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन पंचायतों को स्वालंबन का जरिया बनाते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन पंचायतों के पास रहने वाले लोग वनों की उपयोगिता का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि इस हरेला पर्व में हर पंचायत में वृहद पौधरोपण किया जाएगा जिसमें गहन वन क्षेत्र में जंगलीफलों के पौधे और गांव से लगी सीमा पर फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा साथ ही हर वन पंचायत पर दो कर्मचारियों की तैनाती करते हुए डीएफओ और रेंज स्तर पर भी कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। इन वन पंचायत कर्मी नाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मेरा गांव मेरा वन सहित विभिन्न योजनाओं को भी लागू किया जाएगा। 2020 तक वन पंचायतों को स्वालंबी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते जनता का​ विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायत चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सांग​ठनिक रूप से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता लक्ष्य को 30 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। 22 व 23 जून को प्रदेश कार्यसमिति के बाद सांगठनिक चुनावों के गठन का कार्य शुरू हो जाएगा।इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल,कैलाश गुरूरानी,ललित लटवाल,महामंत्री रवि रौतेला, महेश नयाल, शैलेन्द्र साह,विनीत बिष्ट सहित, ललित मेहता आदि मौजूद थे।

new-modern
gyan-vigyan