ट्रेन में 60 साल के बुजुर्ग के साथ लोगों ने की मारपीट, बीफ ले जाने का था संदेह,वायरल हुआ वीडियो

महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन में बीफ ले जाने के संदेह पर एक बुजुर्ग को उनके सहयात्रियों ने जमकर पीटा।…

महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन में बीफ ले जाने के संदेह पर एक बुजुर्ग को उनके सहयात्रियों ने जमकर पीटा। सरकारी रेलवे पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सोशल मीडिया पर अब यह घटना वायरल हो रही है और इसके बाद जीआरपी ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वीडियो में दर्जनों लोग दिखाई दे रहे हैं जो ट्रेन के अंदर एक बुजुर्ग को मार रहे हैं और उन्हें गालियां भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पीड़ित हाजी अशरफ मुंयार जलगांव जिले के रहने वाले हैं और वह कल्याण में अपनी बेटी के घर जा रहे थे लेकिन इसी बीच लोगों को यह संदेह हुआ कि वह बीफ लेकर जा रहे हैं और इसी संदेह इगतपुरी के पास ट्रेन में अन्य यात्रियों ने उन पर हमला कर दिया।

जीआरपी ने कहा, “हमने वीडियो का संज्ञान लिया और पीड़ित की पहचान की। इस हमले में शामिल कुछ लोगों की पहचान भी कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।”

https://twitter.com/PradeepRohlan/status/1829775206723788840?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1829775206723788840%7Ctwgr%5E4ac38634b0279a14b6052e122e87549d80bd2439%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F