अगर आप भी घूमना चाहते हैं पूरा भारत,तो अब सिर्फ ₹25 में सफर करें इस ट्रेन में, चलती है केवल साल में एक बार

अधिकतर लोग घूमने के लिए ट्रेन का सफर पसंद करते हैं। अगर आपको भी ज्यादा ट्रैवल करना पसंद है तो यह खबर आपके लिए है।…

अधिकतर लोग घूमने के लिए ट्रेन का सफर पसंद करते हैं। अगर आपको भी ज्यादा ट्रैवल करना पसंद है तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप पूरे भारत को घूम सकते हैं।

इस ट्रेन यात्रा का नाम जागृति यात्रा है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे कर सकते हैं इसमें सफर और कैसे होगी इसकी बुकिंग और क्या है इसका किराया?

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस ट्रेन से ये लोग करते हैं सफर

आपको बता दे कि इस ट्रेन से एक बार में 500 लोग को यात्रा कराई जाती है यह एक वार्षिक ट्रेन यात्रा है जिसमें सफर एंटरप्रेन्योर के बारे में युवाओं को अवगत कराया जाता है और जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक होता है। 15 दिनों में यह ट्रेन 8000 किलोमीटर की यात्रा करती है और भारत के 15 जगह पर जाकर रुकती है।

दिल्ली से शुरु होता है इस ट्रेन का रूट

यह ट्रेन दिल्ली से चलती है और इसका पहला स्टॉप अहमदाबाद होता है। इसके बाद यह मुंबई और बेंगलुरु होते हुए दक्षिण कोने मदुरई जाती है। इसके बाद वाइजेक ओडिशा से मध्य भारत में प्रवेश करते हुए वापस दिल्ली पहुंचती है। इस दौरान वह कई तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों पर रूकती हैं जहां यात्री अपनी पसंद के अनुसार वहां घूम सकते हैं।

ऐसे कराना होगा सीट के लिए रजिस्ट्रेशन

यह ट्रेन नवंबर मे पूरे भारत में आपको सैर करवाएगी। इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस अभी से कर सकते हैं। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपकी उम्र 21 वर्ष 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साल 2024 में 16 नवंबर से 1 दिसंबर तक यह यात्रा चलेगी।

आप इस लिंक https://www.jagritiyatra.com/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस ट्रेन में युवाओं को मल्टी लेवल सलेक्शन प्रोसेस के बाद सेलेक्ट किया जाता है।

सिर्फ इतना है इस ट्रेन का किराया

आपको बता दें कि इस यात्रा का टिकट करीब 25 रुपए रखा गया है। इस साल जागृति यात्रा 16 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक होगी और जिसके लिए आप 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।