अब बिना एटीएम कार्ड के भी जमा कर पाएंगे पैसे, NPCI ने लॉन्च किया UPI इंटरऑपरेबल कैश डिपॉजिट, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

Ncpi के नए फीचर के जरिए अब आप बिना एटीएम के भी कैश को काफी आसानी और सुलभ तरीके से जमा कर पाएंगे। नेशनल पेमेंट्स…

Ncpi के नए फीचर के जरिए अब आप बिना एटीएम के भी कैश को काफी आसानी और सुलभ तरीके से जमा कर पाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के साथ मिलकर एक ग्लोबल यूपीआई इंटर ऑपरेबल कैश डिपॉजिट फीचर को लांच किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह फीचर आपके अनुभव को और ज्यादा बढ़ा देगा यूपीआई इंटर ऑपरेबल कैश डिपॉजिट एक ऐसी सुविधा है, इसके प्रयोग से ग्राहक अपने यूपीआई का उपयोग करके अपने बैंक अकाउंट या किसी अन्य बैंक खाते में नगद पैसा जमा कर सकते हैं। यह सुविधा बैंकों और व्हाइट लेबल ATM ऑपरेटरों (WLAO) द्वारा संचालित ATM पर उपलब्ध होगी।

इस फीचर की खास बात यह है कि इसके लिए ग्राहकों को किसी तरह के एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी इसके बजाय कैश रीसायकल मशीनों के माध्यम से नकद पैसा जमा किया जा सकेगा और निकासी भी की जा सकेगी।

अगर आप भी यूपीआई आईसीडी फीचर का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित स्टेप फॉलो करने होंगे

सबसे पहले आपको एक ऐसा एटीएम खोजना होगा जहां कैश रिसाइक्लर मशीन हो और जो UPI-ICD को सपोर्ट करता हो का समर्थन करता हो।

एटीएम स्क्रीन पर कैश जमा करने का ऑप्शन चुने
अपना UPI से जुड़ा मोबाइल नंबर, वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA), या खाता IFSC दर्ज करें।

इसके बाद मशीन में नकद पैसे डालें और चयनित बैंक खाते में यह पैसे जमा हो जाएंगे।

यह सुविधा बैंकों द्वारा धीरे-धीरे रोलआउट की जाएगी, जिससे यह सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो सकेगी

इसके अलावा आरबीआई और एनसीपी ने मिलकर भारत में बिल पेमेंट सिस्टम को लेकर भी घोषणा की है जिसे अब भारत कनेक्ट के नाम से जाना जाएगा।

इंटरऑपरेबल कैश डिपॉजिट फीचर डिजिटल पेमेंट्स को और भी सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल ग्राहकों को नकद जमा करने में आसानी होगी, बल्कि यह डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति को भी दर्शाता है।