महिला ने सांप को कराया स्तनपान, डॉक्टरों ने कहा इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

झारखंड से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है यहां एक पलामू जिले की, महिला का कहना है कि उसने सांप को बच्चा समझ कर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

झारखंड से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है यहां एक पलामू जिले की, महिला का कहना है कि उसने सांप को बच्चा समझ कर अपना दूध पिलाया। हालांकि घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मेदिनीनगर शहर निमिया निवासी नीलम देवी का कहना है कि सुबह के 4 बजे वो अपने बच्चे को दूध पिला रही थी।तभी अचानक से जब नींद खुली, तो देखा की सांप दूध पी रहा है।। जिसके बाद महिला डर गई। नीलम देवी को उस वक्त लगा था कि वो बच्चे को दूध पिला रही है। दरअसल वह सांप धामिन था, जो कि अचानक से बिस्तर पर आ गया था।

वहीं जब महिला की नींद खुली, तो उसने देखा कि 6 फिट लंबा सांप उसका दूध पी रहा है।।इसके बाद महिला घबरा गई और उसने शोर मचाया। तब परिवार वाले मौके पर पहुंचे। सांप वहां से भाग गया। जब महिला ने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई, तो परिवार वाले उसे तुरंत लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे।

यहां उसे इलाज के लिए एडमिट किया गया है। अस्पताल के डॉ० आर के रंजन ने बताया कि मेडिकल साइंस में ऐसा केस कभी देखने को नहीं मिला है कि ह्यूमन का दूध कोई सांप पी सकता है। हो सकता है कि सांप ने वहां काटा हो या सांप वहां से गुजरा हो।महिला को रात के अंधेरे में यह भ्रम हो गया हो कि सांप ने उसका दूध पिया है।