हैवानियत : खेत में चारा लेने गई युवती के साथ हुआ सामूहिक बालात्कार, मुकदमा दर्ज

महिलाओं पर हो रही आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक तरफ महिलाओं के साथ ही हो रही इन घटनाओं से…

महिलाओं पर हो रही आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक तरफ महिलाओं के साथ ही हो रही इन घटनाओं से देशभर में आक्रोश है, लेकिन फिर भी बेटियों के साथ जघन्य अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि धर्मनगरी हरिद्वार में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वहीं देहरादून आईएसबीटी में बस में किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप के दो मामलों में तहरीर के आधार पर एक अज्ञात समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह पहली घटना भी पिरान कलियर थाना क्षेत्र की ही है, जहां एक महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं पर मुकदमा कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शाम उसका पति, बेटी और उसकी बड़ी बेटी का लड़का खेत में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। आरोप है कि महिला का पति अपनी बेटी और बड़ी बेटी का लड़का को खेत में छोड़कर कटा हुआ चारा घर पर डालने के लिए आ गया। वहीं कुछ देर बाद जब उसका पति दोबारा खेत में पहुंचा तो उसकी बड़ी बेटी का लड़का बीच रास्ते में बदहवास हालत में मिला।

उसने बताया कि कुछ लड़के उसे उठाकर ले गए, जिसके बाद उन्होंने लड़की को काफी तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं देर रात उसकी लड़की बदहवास हालत में घर पहुंची और उसने साथ हुई आपबीती बताई। लड़की ने बताया कि उसके साथ चार लोगों ने गलत काम किया है जिसके बाद उन्होंने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर दी है।

दूसरी दुष्कर्म की घटना पिरान कलियर थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाला युवक उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर करीब दो साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाने के एसएसआई आमिर खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अलग-अलग मामलों में एक अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों की जांच पड़ताल की जा रही है।