सेल्फी लेना पड़ गया भारी, 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी महिला, देखें वीडियो

आज के समय में युवाओं पर सेल्फी का खुमार चढ़ा हुआ है। सेल्फी के चक्कर में कई बार हादसे भी होते है बावजूद इसके भी…

आज के समय में युवाओं पर सेल्फी का खुमार चढ़ा हुआ है। सेल्फी के चक्कर में कई बार हादसे भी होते है बावजूद इसके भी लोग बाज नहीं आ रहे आ रहें है। इनसे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं। वही महाराष्ट्र के बोराने घाट से सामने आया है, यहां सेल्फी लेने के चक्कर में एक 29 वर्षीय लड़की गहरी खाई में जा गिरी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

होमगार्ड और स्थानीय लोगों की सहायता से लड़की को बचाया गया। जब हादसा हुआ उस समय बारिश हो रही थी। जिसके चलते थोसेघर सहित कई झरने उफान पर थे। 60 फीट गहरी खाई में गिरी महिला शनिवार को पुणे से एक जोड़ा थोसेघर झरने को निहारने के लिए बोराने घाट आया था।

तभी सेल्फी लेते समय पुणे के वारजे की 29 वर्षीय नसरीन आमिर कुरैशी का पैर फिसल गया और वह 60 फीट गहरी खाई में गिर गईं। नसरीन को सफलतापूर्वक खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए सतारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी थी।

यह घटना सतारा जिले में भारी बारिश के बाद हुई। जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 2 से 4 अगस्त तक पर्यटक स्थलों और झरनों को बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि, इन प्राकृतिक स्थलों का आकर्षण पर्यटकों को आकर्षित करना जारी रखता है, जिनमें से कुछ अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। जिसमें नसरीन सेल्फी लेने की कोशिश करते हुए खाई में गिरती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद ऐसी गतिविधियों के खतरों के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के मकसद से खतरनाक जगहों पर सेल्फी का चलन तेजी के साथ बढ़ रहा है, जिसके अक्सर दुखद परिणाम भी सामने आते हैं।