टीएमसी नेता एक बार फिर से आ गए विवादों में, महिला अधिकारी को डंडे से पीटने की दे डाली धमकी, बीजेपी ने साधा निशाना

MC Leader Akhil Giri: पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरी एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

MC Leader Akhil Giri: पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरी एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला वन अधिकारी को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह महिला अधिकारी पूर्वी मिदनापुर जिले के ताजपुर में अतिक्रमण हटवाने का काम कर रही थी। महिला अधिकारी मनीष शॉ ने बाद में बताया था कि वो वन भूमि को मुक्त कराने गई थी। बार-बार चेतावनी के बाद भी वहां पर जबरन अतिक्रमण किया जा था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

‘…वरना मैं आपको डंडे से पीटूंगा’

इस ऑपरेशन के दौरान ही पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरी मौके पर पहुंचे और विभिन्न विभाग से बहस करने लगे। उन्होंने महिला अधिकारी से कहा कि तुम एक सरकारी कर्मचारी हो बोलते समय अपना सर सामने झुकाया करो, देखो अब एक हफ्ते में तुम्हारे साथ क्या होता है, ये गुंडे अब देख लेंगे कि तुम रात को घर कैसे जाओगी. अपना व्यवहार सही करो, वरना मैं तुम्हे डंडे से पीटूंगा।’

बीजेपी ने साधा निशाना

इस वीडियो के वायरल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस समेत सभी दलों ने जेल मंत्री अखिल गिरी की काफी आलोचना की है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि मंत्री अखिल गिरी ने एक महिला वन अधिकारी को सिर्फ इस वजह से धमकाया कि वह वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटा रही थी। क्या ममता बनर्जी अपने इस मंत्री को जेल में डालेंगे क्या उनके खिलाफ आरोप दर्ज किए जाएंगे।

पार्टी ने झाड़ा पल्ला

सीपीआई(एम) नेता शतरूप घोष ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी के आधे से अधिक मंत्री माफिया और गुंडे हैं। हम उन्हें अच्छा कैसे कह सकते हैं। टीएमसी प्रवक्ता पुराण घोष ने जेल मंत्री अखिल गिरी की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार और भाषा स्वीकार नहीं है। हम ऐसी भाषा को मंजूरी नहीं देते हैं और इसकी आलोचना करते हैं।