शर्मनाक : पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मां ने पति पर कार्रवाई करने की मांग की

विकासनगर-कालसी के अंतर्गत से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने…

विकासनगर-कालसी के अंतर्गत से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कालसी तहसील क्षेत्र की एक महिला ने राजस्व पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह कुछ दिन पहले गांव मे किसी के साथ काम करने गई थी। उसकी नाबालिग बेटी छानी में गायों को घास पत्ती देने गई थी, उसका पति शराब पीकर नशे की हालत में आया और उसकी नाबालिग बेटी को जबरदस्ती खींचकर पास के छानी में ले जाने लगा। उसने बेटी को किसी तरह छुड़ाया। जिसके बाद पहले भी बेटी के साथ दुष्कर्म का पता चला। नायब तहसीलदार कालसी मनोहर अंजुवाल ने बताया कि मामले में महिला ने तहरीर दी है जिसकेके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा और केस को रेगुलर पुलिस को सौंपा जा रहा है।