Nepal Plane Crash : 19 में से 18 हुई मौत, पायलट कैसे बच गया, जानिए

नेपाल में हुए विमान हादसे में विमान में पायलट समेत 19 लोग सवार थे, लेकिन इस दौरान एक शख्स ऐसा भी था जिसने इतने भयंकर…

नेपाल में हुए विमान हादसे में विमान में पायलट समेत 19 लोग सवार थे, लेकिन इस दौरान एक शख्स ऐसा भी था जिसने इतने भयंकर हादसे में भी मौत को मात दे दी, जबकि 18 लोगों की मौत हो गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस हादसे को देख लग रहा था की सभी मौत हो गई होगी लेकिन जिंदा बचने वाले मनीष शाक्य का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। हादसे में जिंदा बचने वाले मनीष शाक्य उसी प्लेन के पायलट हैं। टेकऑफ के दौरान जैसे ही यह हादसा हुआ, तभी रेस्क्यू ऑपरेशन चला दिया गया था। और इस दौरान किसी तरह पायलट मनीष शाक्य को बचा लिया गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल मौत का खतरा टल गया है। हालांकि, विमान में आग फैलने के कारण को-पायलट एस कटुवाल समेत 18 लोगों की जान चली गई।

बता दें, आग का गोला बने विमान से निकाले गए मनीष शाक्य को काठमांडू के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी आंख और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी चल रही है। रेक्स्यू टीम ने बताया कि मनीष शाक्य को धधकते प्लेन के मलबे से बाहर निकाला गया तो उनकी हालत गंभीर थी। यह उनकी किस्मत है कि वह बच पाए। वहीं, इस हादसे में मारे गए को-पायलट ससंत कटुवाल फ्रांस में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पिछले तीन साल से पायलट के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।

बता दें, सौर एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त विमान इंजन टेस्टिंग के लिए पोखरा जा रहा था। विमान रनवे पर ही फिसल गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ था। वहीं, नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि विमान में सवार लोग इंजीनियर और टक्नीशियन थे। हादसे के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है नेपाल के काठमांडू में बुधवार की सुबह विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया था।