अल्मोड़ा के जाखनदेवी में सेवा निधि कार्यालय में सांप घुसने से हड़कंप, रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा

अल्मोड़ा,24 जुलाई 2024 जाखनदेवी में सेवा निधि के कार्यालय में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना निर्वतमान सभासद और भाजपा नगर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा,24 जुलाई 2024

जाखनदेवी में सेवा निधि के कार्यालय में सांप घुसने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना निर्वतमान सभासद और भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’ को दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम को दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


अमित साह मोनू, वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया,विमला देवी वन बीट अधिकारी मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने वन विभाग की महिला कर्मचारियों वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया वन बीट अधिकारी विमला देवी की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद दिया।


लोगों ने त्वरित कार्रवाही के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को धन्यवाद दिया। पिछले 5 सालों में अमित साह मोनू लगभग दो दर्जन से अधिक सांपों का रिस्क्यू कर चुके हैं,वह लगातार क्षेत्र वासियों की सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी संघर्षरत रहते है।