UKPSC Recruitment 2024: यूकेपीएससी ने लेक्चरर और एआरओ के पदों पर निकली 500 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर और एआरओ के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों पर जल्द से जल्द…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर और एआरओ के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों पर जल्द से जल्द आवेदन कर सकता है।

UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्याख्याता, सरकारी पॉलिटेक्निक और सहायक अनुसंधान अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट-psc.uk.gov.in, के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2024 है। इसके बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन सुधार विंडो 18 से 27 अगस्त 2024 तक खुलेगी। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत 526 भर्ती की जाएगी जिसमें से 525 पद व्याख्याता के लिए और 1 एआरओ के लिए निर्धारित है।

पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन पद्धति और अन्य अपडेट के संबंध में विस्तृत अधिसूचना आयोग द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in. पर जाएं।

होमपेज पर लेक्चरर/एआरओ रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी [email protected] पर ई०मेल कर सकते हैं।