मगरमच्छ के साथ करतब करना शख्स को पड़ गया भारी, हुआ भयानक हादसा, देखें वीडियो

मगरमच्छ सबसे खतरनाक जीव है। यह पानी के अंदर रहता है और पानी में रहकर यह शेर, बाघ, हाथी जैसे जानवरों का भी शिकार कर…

मगरमच्छ सबसे खतरनाक जीव है। यह पानी के अंदर रहता है और पानी में रहकर यह शेर, बाघ, हाथी जैसे जानवरों का भी शिकार कर लेता है। इंसानों को तो मगरमच्छ ऐसे ही जिंदा चबा जाता है फिर भी लोग मगरमच्छ को हल्के में लेते हैं और इसके साथ खिलवाड़ करने लगते हैं। ऐसे ही मगरमच्छ के साथ एक शख्स को खिलवाड़ करना काफी भारी पड़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ करना पड़ गया भारी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स करतब दिखाने के लिए मगरमच्छ के जबड़े में अपना सर डालता है और जैसे ही वह इस जबड़े में से डालता है तुरंत मगरमच्छ अपना मुंह बंद कर लेता है और शख्स कैसे को अपने दांतों से दबा लेता है। मगरमच्छ के जबड़ा बंद करते ही शख्स छटपटाने लगता है।

यह देखकर बचाने के लिए उसके साथी उसकी तरफ दौड़ते हैं और मगरमच्छ का मुंह खोलने की कोशिश करते हैं। शख्स बुरी तरह तड़प रहा होता है और मगरमच्छ अपना जबड़ा नहीं खुलता है और वह शख्स को दबोचा रखता है। यह डरावना नजारा देखकर लोग डर गए हैं।

वीडियो पर लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NeverteIImeodd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6.6 मिलियन लोगों ने देखा और 27 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग शख्स के इस हरकत को ओवर कॉन्फिडेंस बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ओवर कॉन्फिडेंस में किसी को कुछ भी नहीं करना चाहिए। कई लोगों ने शख्स का हाल पूछा कि क्या वह अभी जिंदा है या नहीं।

https://twitter.com/NeverteIImeodd/status/1813934640140574944?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1813934640140574944%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F