सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा अफवाह फैलाने वाली पार्टी है। इसी रणनीति के तहत वह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ भी कर रही है। उसके पास विकास का कोई भी मॉडल नहीं है। अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं नेताओं से बात कर रहे थे।
कार्यकर्ताओं को उन्होंने भाजपा से सावधान रहने की भी सलाह दे डाली। आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वोट न देने वालों से अब भाजपा बदला लेने की तैयारी कर रही है। वह लोगों से भेदभाव करती है और अपने वादों को बिल्कुल भी पूरा नहीं करती है।
उन्होंने कहा कि गाजीपुर से गोरखपुर समेत दर्जनों जिलों में जल भराव हो रहा है। नेपाल के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। समय रहते बाढ़ और जल भराव रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए तो यह स्थिति और बिगड़ सकती है।
