रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बुधवार देर रात अचानक खराब हो गई। कमर दर्द की शिकायत को लेकर उन्हें देर रात तीन बजे एम्स…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बुधवार देर रात अचानक खराब हो गई। कमर दर्द की शिकायत को लेकर उन्हें देर रात तीन बजे एम्स पहुंचाया गया। जहां उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
बता दें, राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई को ही अपना 73वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान तमाम नेताओं ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। इसका उन्होंने जवाब भी दिया था। वहीं भाजपा के कई नेताओं ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

दिल्ली एम्स ने एक बयान में बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पीठ दर्द की शिकायत के बाद आज तड़के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी तबीयत में सुधार दिख रहा है। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।