रिटायर्ड आईएएस की पत्नी के साथ उसके ही दामाद और सौतेले बेटे ने किया दुष्कर्म, केस हुआ दर्ज

जम्मू कश्मीर कैडर से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर में उनकी दूसरी पत्नी से दुष्कर्म किया गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर बंधक…

जम्मू कश्मीर कैडर से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर में उनकी दूसरी पत्नी से दुष्कर्म किया गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर बंधक बनाकर उन्हें पीटा गया और उनका अश्लील वीडियो भी बनाया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में घटना स्थल जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा होने की बात सामने आने पर विवेचना जम्मू-कश्मीर पुलिस को ट्रांसफर की गई है।

लखनऊ के रहने वाली पीड़िता का निकाह नवंबर 2020 में जम्मू कश्मीर के बांदीपुर निवासी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से हुआ था। आईएएस की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से तीन बेटी और एक बेटा है।

पांच द‍िन तक बंधक बनाकर क‍िया दुष्‍कर्म

पीड़िता ने बताया कि ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे लगातार परेशान किया जाने लगा। दहेज की मांग की गई और जब वह पूरी न हुई तो महिला को उसके सौतेले बच्चों ने बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि अप्रैल 2024 में दामाद और सौतेले बेटे ने करीब 5 दिन तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा गया।

इस दौरान उसे खाना भी नहीं दिया गया महिला की तबीयत बिगड़ गई तो उसे वापस मायके भेज दिया गया इससे पहले पति और उसके परिवारजन ने महिला के कुछ वीडियो बना लिए। सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिए हैं।