चार साल का बेटा… तीन माह की बेटी, बिलख पड़ें परिजन, पिता बोले फक्र है

कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान देने वाले अठुरवाला निवासी विनोद भंडारी (33) पुत्र बीर सिंह भंडारी के परिजनों को…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान देने वाले अठुरवाला निवासी विनोद भंडारी (33) पुत्र बीर सिंह भंडारी के परिजनों को जैसे ही इस बात की खबर मिली तो कोहराम मच गया। उनके माता-पिता, दादी, तीन बहनों और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वही आज पार्थिव शरीर शाम तक अन्य शहीदों के साथ एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना हैं। नायक विनोद सिंह के पिता बीर सिंह भंडारी ने कहा कि वह खुद भी फौज में रहे हैं। उन्हें फक्र है कि उनका बेटा देश के काम आया है, लेकिन बेटे के छोटे बच्चों को देखकर वो खुद को काबू नही रख पा रहे हैं।

शहीद विनोद तीन बहनों के अकेले भाई थे। उनका एक चार साल का बेटा और एक तीन माह की बेटी है। बेटी के जन्म पर वो घर पर ही थे। करीब दो माह पहले ही वो वापस गए थे। विनोद सिंह मूल रूप जाखणीधार, टिहरी के थे।
क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला व अन्य भाजपाई और आसपास के लोग नायक विनोद सिंह के घर पहुंचे।