धौलछीना व्यापार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर दरबान को चंदन सचिव

The responsibility of Dhaulchhina Trade Board President again given to the concierge as Chandan Secretary पनुवानौला, 07 जुलाई 2024- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के…

The responsibility of Dhaulchhina Trade Board President again given to the concierge as Chandan Secretary

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पनुवानौला, 07 जुलाई 2024- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के सस्तुति से जिलाध्यक्ष सुशील साह और जिलामहमंत्री भैरव गोस्वामी द्वारा धौलछीना व्यापार मंडल इकाई का सर्व सम्मति से गठन किया गया।


जिसमे समस्त धौलछीना व्यापारियों से बातचीत करके सर्वसम्मति से एक बार फिर दरबान सिंह रावत को धौलछीना व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।


इसके अलावा चंदन सिंह मेहरा को सचिव घोषित किया गया। व्यापारियों की मौजूदगी में कहा गया कि धौलछीना व्यापार मंडल इकाई ने धौलछीना बाजार में कई ऐसे अभूतपूर्व कार्य किए है जिससे आज वह क्षेत्र अपनी खूबसूरती और स्वच्छता में उत्तराखंड के टॉप के पर्यटक स्थल पर आता है इसलिए भी समस्त व्यापारियों ने पुरानी कार्यकारणी पर ही विश्वास जताया ।


जिला व्यापार मंडल परिवार और समस्त धौलछीना व्यापारियों ने जिसमे संरक्षक मोहन सिंह जीना, जमन सिंह मेहरा, आनंद सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान नारायण सिंह मेहरा, लाल सिंह मेहरा, भीम सिंह मेहरा तथा सदस्य कुंदन सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह मेहरा, गोपाल सिंह पिलख्वाल, बलवंत सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह बोरा, भोपाल सिंह मेहरा, दीवान सिंह बोरा, कुशाल सिंह मेहरा आदि व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।