अल्मोड़ा रानीखेत मे टूटा पुल, ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट, जानिए सीएम धामी ने क्या दिए निर्देश

Uttarakhand Monsoon News: उत्तराखंड में मानसून की बारिश का कहर हर जगह दिखाई दे रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही देखने…

Uttarakhand Monsoon News: उत्तराखंड में मानसून की बारिश का कहर हर जगह दिखाई दे रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही देखने को मिल रही है। मौसम विभाग में भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा-रानीखेत में भारी बारिश के कारण रामनगर – भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अधिकारियों को उचित निर्देश भी दिए है कि जो लोगों को बारिश से नुकसान हो रहा है। उनकी हर संभव मदद की जाए।

पुल गिरने की वजह से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग अब बंद कर दिया गया है। इसके बाद यहां यातायात को भी डायवर्ट किया गया। इस मार्ग से जाने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आपदा विभाग और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए हैं। आपदा प्रबंधन और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं प्रदेश में अलकनंदा, मंदाकिनी, काली, गंगा सहित सभी नदियों का जलस्तर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी जहां ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब है, तो वहीं काली नदी और अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जो लोग नदियों के किनारे या उसके आसपास रह रहे हैं उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।