पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश को पैर में लगी गोली, किया गया गिरफ्तार

फतेहपुर जनपद में शनिवार को हथगांव थाना क्षेत्र स्थित सराय इदरीश नहर पुलिया के पास पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात 20 हजार के इनामी बदमाश…

फतेहपुर जनपद में शनिवार को हथगांव थाना क्षेत्र स्थित सराय इदरीश नहर पुलिया के पास पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह पूरी घटना हथगांव थाना क्षेत्र स्थित सराय इदरीश नहर पुलिया के पास की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एसपी उदय शंकर का कहना है कि पुलिस को मुखबिर ने यह सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जमकर फायरिंग कर दी जिससे जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और रिजवान के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि वह जनपद के टॉप 10 अपराधियों में से एक था इसके विरुद्ध 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। लिस्ट में रिक्वान का नाम था जिसे ऑप्रेशन लंगड़ा के तहत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की कार्यवाही की है ।