आज ही अपने फोन में बंद करें यह डेंजरस सेटिंग, वरना सर्च हिस्ट्री आ जाएगी सामने

गूगल पर लोग बहुत को सर्च करते हैं और सर्च करने के बाद हिस्ट्री को डिलीट करके यही सोचते हैं कि गूगल पर जो भी…

गूगल पर लोग बहुत को सर्च करते हैं और सर्च करने के बाद हिस्ट्री को डिलीट करके यही सोचते हैं कि गूगल पर जो भी सर्च किया है अब उसे बारे में किसी को पता नहीं चलेगा लेकिन आपने हिस्ट्री जरूर डिलीट कर दिया लेकिन क्या इसका पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह सुनकर आप चौंक जाएंगे लेकिन यह सच है ब्राउज़र से हिस्ट्री को डिलीट करने से कुछ नहीं होता है आपको हिस्ट्री को परमानेंट डिलीट करना होगा नहीं तो यही हिस्ट्री किसी दिन आपके लिए बड़ी मुसीबत भी खड़ी कर सकता है। मुसीबत से बचने का बस एक ही उपाय है कि आप गूगल सर्च की मदद से खोजी गई अपनी हिस्ट्री को परमानेंट डिलीट कर दें।

आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपनी सर्च हिस्ट्री को परमानेंट डिलीट कर सकते हैं। इस काम को करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Google Search History Delete: ऐसे करें परमानेंट डिलीट

सबसे पहले आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं इसके बाद आपको उसमें गूगल लिखा हुआ दिखाई देगा।
इस ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको क्लिक करते ही मैनेज योर अकाउंट लिखा हुआ नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको डेटा एंड प्राइवेसी सेक्शन दिखेगा, इस सेक्शन में आप लोगों को वेब एंड ऐप एक्टिविटी ऑप्शन मिलेगा।


साथ ही आपको माय एक्टिविटी ऑप्शन भी दिखेगा, माय एक्टिविटी ऑप्शन पर क्लिक कर आपको वो सभी जानकारी दिखेगी जो आपने गूगल सर्च की मदद से सर्च की है।

आपको डिलीट करने के लिए Filter By Date का ऑप्शन मिलेगा, इसमें आप पिछले घंटे, पिछले दिन, ऑल टाइम और कस्टम रेंज का ऑप्शन मिलता है। अगर आप अब तक की पूरी हिस्ट्री डिलीट करना चाहते हैं तो ऑल-टाइम ऑप्शन पर क्लिक कर डिलीट बटन को दबाएं। इससे आप सारी हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी।