Himachal: हिमाचल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उपमन्यु को किया गया निलंबित, मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

उपमन्यु हिमाचल प्रदेश से पहले गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके निलंबन का कारण किस राज्य का मामला है यह…

उपमन्यु हिमाचल प्रदेश से पहले गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके निलंबन का कारण किस राज्य का मामला है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अंबेश उपमन्यु को निलंबित कर दिया गया है। उपमन्यु पर वित्तीय अनियमिताओं का आरोप लगाया जा रहा है। डाक मंत्रालय ने उपमन्यु को निलंबित करते हुए इस मामले की जांच भी बिठाई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


हरियाणा के सीपीएमजी एसएफएच रिजवी को हिमाचल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अभिमन्यु हिमाचल प्रदेश से पहले गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य विभाग के अधिकारी इस संदर्भ में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। नई दिल्ली स्थित डाक निदेशालय ने उपमन्यु को निलंबित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन पर कार्यवाही किस राज्य के डाक विभाग की वजह से हुई है।यह भी नहीं पता चल पाया है लेकिन इसकी वजह से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है।


विभागीय सूत्रों से पता चला है कि वित्तीय अनियमिताओं को लेकर उपमन्यु के खिलाफ प्रारंभिक जांच चल रही थी। जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद उन्हें निलंबित किया गया इस मामले में अब विस्तृत जा शुरू कर दी गई है।आने वाले दिनों में मामले में पर्दा उठेगा हिमाचल प्रदेश के मुख्य पोस्टमार्टम जनरल के पद पर कुछ माह पहले ही उपमन्यु की नियुक्ति की गई थी।
करीब 14 वर्ष पहले भी उपमन्यु हिमाचल में बतौर निदेशक सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद वह गुजरात के अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के आगरा में भी रह चुके हैं। राज्य में डाक विभाग के मुखिया के निलंबित होने की खबर से विभाग में कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।