उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी बारिश के चलते बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी जाने उत्तराखंड के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिनांक 4 जुलाई 2024 को अपराह्न 2:00 बजे पूर्वानुमान जारी किया और दिनांक 06.07.2024 को जनपद नैनीताल में कुछ जगह पर बहुत…

मौसम विभाग ने दिनांक 4 जुलाई 2024 को अपराह्न 2:00 बजे पूर्वानुमान जारी किया और दिनांक 06.07.2024 को जनपद नैनीताल में कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इसके साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार भी है जिसके बाद नदियों और तालाबों,नालो में तेजी से जल प्रवाह आने की भी संभावना है। इन सब को देखते हुए अब स्कूलों के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भी सामने आ गई है जिसके बाद दिनांक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।


अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी / एलर्ट को देखते हुए दिनांक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।
अगर इन आदेशों के विरुद्ध कोई काम करता है तो उसे पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी

IMG 20240705 WA0005