जाने सिरफिरे आशिक का हत्या का फूलप्रूफ प्लान, छोड़ा घर और रहा सड़कों पर

महाराष्ट्र के वसई में सरेआम लड़की की हत्या करने के मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और नया खुलासा सामने आया…

महाराष्ट्र के वसई में सरेआम लड़की की हत्या करने के मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और नया खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित यादव ने आरती यादव की हत्या करने का फूलप्रूफ प्लान बनाया था। रोहित ने अपने प्लान को ठीक वैसे ही अंजाम भी दिया।

बताया जा रहा है कि रोहित यादव ने हत्या को अंजाम देने के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया था उसे उसने अपनी फैक्ट्री से चुराया था। वह उस फैक्ट्री में जॉब के लिए इंटरव्यू देने गया था और उसी दौरान उसने पाने को चुरा लिया। प्लान के तहत हत्या को अंजाम देने से 3 दिन पहले उसने अपने किराए के घर को भी छोड़ दिया था और सड़क पर रहने लगा था  वह नालासोपारा ईस्ट के संतोष भवन इलाके में किराए के घर में रहता था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आरती की हत्या करने के बाद रोहित यादव ने उसकी मां को कॉल भी किया था और उसे बताया कि उसने आरती को मार दिया है।18 जून को आरती यादव जब ऑफिस जाने के लिए घर से निकली तभी उसके घर से रोहित उसका पीछा कर रहा था। इस दौरान रास्ते में दो बार उनके बीच झगड़ा भी हुआ। रोहित ने गुस्से में अपने बैग से पाना निकाला और आरती यादव का कई वार किया जिससे उसकी हत्या हो गई।

8 जून को रोहित यादव ने यह देखा था कि आरती को उसके ऑफिस में कॉल करने वाला एक कलीग उसे घर ड्रॉप करने आया था। इसी बात को लेकर उसके और आरती यादव के बीच में बड़ा झगड़ा हुआ था। उसने आरती यादव के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। उसे यह शक था कि आरती यादव का उसके कलीग के साथ अफेयर है। इस मामले में पुलिस अब उस चश्मदीद की तलाश में जुटी है, जिसने घटना के दौरान एक बार बीच बचाव करने की कोशिश की थी।