पानी की बोतल आपकी कार को बना सकती है आग गोला, गलती से भी ना करें यह गलती

देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार…

देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे आग लगने की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार तो लोगों की गलती के चलते भी कारों में आग लगती है।कहीं आप भी तो ऐसी गलतियां नहीं करते ,क्या कार में रखी पानी की बॉटल भी आग लगने का कारण बन सकती है। शायद यह पढ़कर आप चौंक सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अपनी कार की समय पर सर्विस कराएं और खराब पार्ट्स को बदलते रहें।हां अगर आप भी यह गलती करते हों तो सावधान हो जाइए। अगर आपकी कार में प्लास्टिक की खाली बोतलें हैं और उन पर धूप सीधी पड़ रही है तो यह आग का कारण बन सकती है क्योंकि धूप प्लास्टिक पर टकरा कर उसे बर्न करने का काम करेगी जिससे प्लास्टिक की बोतल जल सकती है और कार में आग लग सकती है इसलिए आपने भी अगर कार में प्लास्टिक बॉटल्स रखी हों तो उन्हें तुरंत निकाल लें।इसके साथ अपनी कार में कोई भी चीजें ज्वलनशील चीजे जैसे कि लाइटर बिलकुल भी न रखें।

इन चीजों से आग लग सकतीं है। जब कार बाहर दिनभर तेज धूप में पार्क होती है और धूप सीधे कैबिन में जाती है तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। कार को तेज धूप में पार्क करने से बचें। हो सकते तो शेड के नीचे या पेड़ की छांव में कार को रखें।