यहां एक अविवाहित छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, सांस ठीक से ना चलने की वजह से किया रेफर

नैनीताल शहर के एक संस्थान में अध्ययनरत छात्रा गर्भवती हो गई। राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल में छात्रा ने साढ़े सात माह के नवजात को…

नैनीताल शहर के एक संस्थान में अध्ययनरत छात्रा गर्भवती हो गई। राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल में छात्रा ने साढ़े सात माह के नवजात को जन्म दिया। नवजात का वजन कम होने व सांस ठीक से नहीं चलने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि युवती बीडी पांडे जिला अस्पताल में ही भर्ती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अविवाहित युवती के नवजात को जन्म देने का मामला दिनभर चर्चाओं का विषय बना रहा फिलहाल बदनामी के डर से अब तक युवती के स्वजन कोई शिकायत लेकर पुलिस तक नहीं पहुंचे हंै।बता दें कि रविवार रात राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल में हल्द्वानी निवासी एक महिला एक युवती को प्रसव कराने पहुंची। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के दौरान सामने आया कि गर्भवती युवती अविवाहित है। मामला अटपटा होने के कारण जिला अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को भी सूचित कर दिया।

अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मियों ने देर रात पुलिस की मौजूदगी में युवती का प्रसव कराया जिसमें उसने बेटे को जन्म दिया। हालांकि नवजात का वजन 1.25 किग्रा होने के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिस कारण बच्चे को फिलहाल हायर सेंटर रेफ र कर युवती को अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।