आईआरसीटीसी लाया है 9 दिनों का उत्तर भारत दर्शन  टूर package, जानिए क्या है कीमत और क्या मिलेंगी सुविधा

आईआरसीटीसी द्वारा समय-समय पर कई सारे टूर पैकेज आते रहते हैं जिसकी मदद से यात्रियों को खूबसूरत स्थान पर घूमने का मौका मिल जाता है।…

आईआरसीटीसी द्वारा समय-समय पर कई सारे टूर पैकेज आते रहते हैं जिसकी मदद से यात्रियों को खूबसूरत स्थान पर घूमने का मौका मिल जाता है। अगर आप भी कहीं घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो इन टूर पैकेज की मदद से देश-विदेश में भ्रमण कर सकते हैं। इस बार आईआरसीटीसी उत्तर भारत दर्शन का टूर पैकेज लेकर आया है जिसमें आपको उत्तर भारत सहित अयोध्या में रामलला के दर्शन भी कराए जाएंगे इसकी मदद से आप कई सारे धार्मिक स्थल जा सकते हैं।

कितने दिन का होगा यह टूर पैकेज?

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आपको बता दे कि यह टूर पैकेज 9 दिन और 8 रातों का होगा। भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के स्लीपर क्लास में यात्रियों को भ्रमण कराया जाएगा। इस पैकेज की कीमत 17900 है जो बेहद किफायती है। यह टूर 24 जून 2024 से लेकर 2 जुलाई 2004 तक होगा। इकोनॉमी क्लास में सफर करने के लिए आपको 17900 देने होंगे और कंफर्ट क्लास के लिए आपको 29500 देना होगा।

किन स्थानों पर भ्रमण कराया जाएगा?

कटरा, माता वैष्णो देवी मंदिर, हरिद्वार, भारत माता देवी टेंपल, हर की पौड़ी, गंगा आरती, ऋषिकेश, राम झूला, त्रिवेणी घाट,मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, राम जन्म भूमि मंदिर और सरयू नदी के दर्शन कराए जाएंगे।