ब्रेकिंग : मलबा गिरने से पोकलेंड मशीन आपरेटर मलबे में दबा

टनकपुर। यहा आल वेदर रोड का निर्माण में लगी पोकलेंड मशीन के आपरेटर के मलबे में दबने की सूचना है। टनकपुर चंपावत मार्ग पर इन…

टनकपुर। यहा आल वेदर रोड का निर्माण में लगी पोकलेंड मशीन के आपरेटर के मलबे में दबने की सूचना है।
टनकपुर चंपावत मार्ग पर इन दिनो आल वेदर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। और पहाड़ियों को काटने के लिये पोकलेंड मशीने लगाई गयी है। आज स्वाला मंदिर के पास पहाड़ी को काटते समय अचानक पहाड़ी से मलबा मशीन के ऊपर आ गिरा। पोकलेड मशीन का आपरेटर कुछ समझ पाता इससे पहले ही पूरा मलबा मशीन में आ गिरा। पोकलेंड मशीन के आपरेटर सहित मलबे में दबने पर लोगों ने मलबा हटाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक आपरेटर को नही निकाला जा सका है। आपरेटर खटीमा निवासी हंस राम बताया जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25