इस तपती हुई गर्मी में लड़की ने सड़क पर ही फोड़ कर बना दिया आमलेट फिर लोगों की आई ऐसी प्रतिक्रिया

Omelette On Road: एक महिला ने आमलेट बनाने के बारे में सोचा लेकिन आप सोच रहे होंगे कि उसने कुछ अंडे फोड़ कर उन्हें पका…

Omelette On Road: एक महिला ने आमलेट बनाने के बारे में सोचा लेकिन आप सोच रहे होंगे कि उसने कुछ अंडे फोड़ कर उन्हें पका दिया होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। इस बार लड़की ने जो कारनामा किया है वह बेहद हैरान कर देने वाला भी है।

Omelette On Road: देश में अब तापमान हर जगह बढ़ रहा है और इससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं जैसे थकावट, डीहाइड्रेशन और लू लगना तो एक आम बात हो गई है। इस मुश्किल वक्त में भी लोग अपने मनोरंजन के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। हाल ही में एक महिला ने आमलेट बनाने के बारे में सोचा लेकिन अंडे फोड़ कर उसे पकाना क्या बड़ी बात है लेकिन इस लड़की ने जो किया है वह बेहद अजीबोगरीब है। इस लड़की ने आमलेट बनाने के लिए किसी तवे का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उसने आमलेट सीधे सड़क पर बनाने का फैसला किया है चौंकाने वाली बात है, क्यों है ना? यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सड़क पर ही बनाने लगी ऑमलेट

इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि महिला सड़क पर अंडे फोड़ती है और फिर उसे पकाती है यह दिखाने के लिए की तेज धूप ने भारत की सड़कों को कितना गर्म कर दिया है।इस महिला ने अंडे फोड़कर उसका आमलेट बनाने का फैसला किया।

वीडियो में आप देख सकते हैं की लड़की लाल रंग का गाउन पहने हुए और सर पर कपड़ा भी ओड़े हुए हैं। यह महिला सड़क के किनारे बैठी है और जितने हिस्से पर इसे आमलेट बनाना है पहले यह उस हिस्से को कपड़े से और पानी से पूछ कर साफ करती है। इसके बाद थोड़ा सा तेल डालती है और उसे हाथों से फैलती है जैसे कि वह तवे को चिकना करती है फिर वह दो अंडे लेती है और उन्हें सीधे सड़क पर फोड़ देती है।

वीडियो पर लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

इसके बाद महिला एक कलछी लेकर अंडों को फैलाती है ताकि वो अच्छे से पक जाएं। वीडियो में ये नहीं दिखाया गया कि आखिर में ऑमलेट बना भी या नहीं, लेकिन ये देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, “सच में लगता है दिमाग खराब है घर में जगह कम पड़ गई क्या जो सड़क पर है भगवान क्या होगा।” ये वीडियो अब तक 70 लाख लोग देख चुके हैं। ये वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया। एक कमेंट में लिखा, “खाना बर्बाद कर दिया।” दूसरे ने कमेंट किया, “आपको डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए।” तीसरे ने लिखा, “शूटिंग के बाद मुझे नहीं लगता किसी ने इस गंदगी को साफ करने की जहमत उठाई होगी।”