shishu-mandir

ब्रेकिंग : मुंबई रोजगार के लिये गया युवक जहर खुरानी गिरोह का हुआ शिकार

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

टनकपुर। रोजगार के लिये टनकपुर से मुंबई गया युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसे टनकपुर बस स्टेशन के पास किसी ने बेहोश स्थिति में देखकर भर्ती कराया था।
जानकारी के मुताबिक पुष्कर सिंह 20 पुत्र राम सिंह निवासी तल्ली छीनी गोठ रोजगार ​के लिये तीन दिन पहले मुंबई गया था। वह टनकपुर कैसे पहुंचा इसकी ​जानकारी उसके परिवार को भी नही है। समझा जा रहा है कि टनकपुर से निकलने के बाद वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया।

पुष्कर सिंह को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती कराने के बाद हालत ठीक होने पर चिकित्सालय से छुटृी दे दी गई है। युवक यहा कैसे पहुंचा वह इसके बारे में कुछ भी नही बता पा रहा है।

new-modern
gyan-vigyan