तीन बाइक सवार गिरे फ्लाईओवर से, दो की हुई मौत, खौफनाक वीडियो कैद हुआ सीसीटीवी में

विशाखापत्तनम: NAD फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ड्यूक बाइक डिवाइडेड से तेजी से टकरा गई जिसके बाद बाइक पर सवार तीनों युवा फ्लाईओवर से नीचे…

विशाखापत्तनम: NAD फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ड्यूक बाइक डिवाइडेड से तेजी से टकरा गई जिसके बाद बाइक पर सवार तीनों युवा फ्लाईओवर से नीचे गिर गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यह सारा सिलसिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक अत्यधिक गति से फ्लाईओवर पर जा रही थी, तभी वह डिवाइडर से टकरा गई और तीनों युवक नीचे गिर गए।

यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरों को उजागर करती है। फ्लाईओवर और पुलों पर गति सीमा का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यहां छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।