शिल्पा शेट्टी अपनी बहन व मां के साथ पहुंची जम्मू कश्मीर, अपनी मां को इस तरह किया मदर्स डे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने अपनी इस धार्मिक ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने अपनी इस धार्मिक ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी अपनी मां सुनंदा शेट्टी व अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ दिख रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मदर्स डे से पहले शिल्पा ने अपनी बहन और मां के साथ एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की जिसमें वह और शमिता सुनंदा को किस करते नजर आ रहे हैं। फोटो कैप्शन में लिखा है, “अपनी देवी के साथ वैष्णोदेवी में हैप्पी मदर्स डे, आज, कल और हर रोज मां। हम आपसे प्यार करेंगे और हमेशा आपको सेलिब्रेट करेंगे।”