Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चुनावी मौसम में घट गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए क्या है इनका लेटेस्ट प्राइस

चुनावी मौसम के दौरान लोगों को राहत दी जा रही है। सरकार ने बुधवार 1 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत…

चुनावी मौसम के दौरान लोगों को राहत दी जा रही है। सरकार ने बुधवार 1 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 19 रुपए की कटौती कर दी है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी शहरों में यह दाम पहले के जैसे ही बने हुए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दिल्ली, मुबंई, कोलकाता और चेन्नई में नए दाम

कीमतों में कमी होने के बाद दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1745 रुपए 50 पैसे हो गया है। पहले यही दम 1764 रुपए 50 पैसे था। कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर 1859 रुपए हो गई है। पहले यह 1879 रुपये में मिल रहा है। यहां दाम 20 रुपये कम हुए हैं।

इसके अलावा मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1698.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 1717.50 रुपये थी। सभी महानहरों में चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अभी भी सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1911 रुपये हो गई है, जो कि पहले 1,930 रुपये थी।

आपको बता दे कि इसके पहले अप्रैल में भी 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को राहत दी गई थी। उस समय कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमतों में 32 रुपए की कटौती की गई थी।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत को यथावत रखा गया है। सरकार ने आखिरी बार महिला दिवस के मौके पर सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती की थी। मौजूदा समय में दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में 840.50 रुपये, जयपुर में 806.50 रुपये और गुरुग्राम में 811.50 रुपये में मिल रहा है।