Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Cleaning Hacks: अगर आपके बर्तनों से भी आ रही है मछली और अंडे की बदबू तो करें यह उपाय

Utensils Cleaning Tips: यदि आप भी नॉन वेजिटेरियन फूड को खाना पसंद करते हैं और जब आप अपने घर पर बनाते हैं तो बनाने के…

Utensils Cleaning Tips: यदि आप भी नॉन वेजिटेरियन फूड को खाना पसंद करते हैं और जब आप अपने घर पर बनाते हैं तो बनाने के बाद बर्तनों से बदबू आने से परेशान है तो आज हम आपके लिए बहुत मददगार टिप लेकर आए हैं। आज हम आपको ऐसे नुस्खे बताएंगे जिससे मिनट में ही मछली और अंडे जैसी बदबू दूर भाग जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बहुत सारे लोग घर पर ही मछली और अंडा बनाते हैं और खूब पसंद भी करते हैं लेकिन घर पर जब नॉनवेज बनाने की बात आती है तो सबसे बड़ी परेशानी होती है कि बर्तनों को धोने के बाद उसमें से अजीब से गंध आती है।

इतना ही नहीं समय के साथ यह गंध न सिर्फ बर्तनों में बनी रहती है बल्कि पूरे किचन में भी फैल जाती है। ऐसे में आज हम आपको 5 आसान नुस्खे बता रहे हैं जिसकी मदद से आप मिनटों में ही मछली और अंडे की बदबू को दूर भगा सकते हैं।

नींबू से करें सफाई

नींबू न सिर्फ खाने के लिए इस्तेमाल होता बल्कि यह रसोई में साफ सफाई का काम भी करता है। ऐसे में मछली या अंडा पकाने के बाद बर्तनों में थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें और कुछ देर के लिए छोड़ दे। इसके बाद बर्तन को स्क्रब करके धो ले। नींबू में नेचुरल एसिड गंध को आसानी से खत्म कर देता है।

नमक छिड़के

नमक भी यह गंध दूर करने में सहायक है। ऐसे में मछली या अंडा पकाने के तुरंत बाद बर्तन में थोड़ा सा नमक छिड़क दें कुछ देर बाद इसे गर्म पानी से धो ले। गर्म पानी और नमक मिलाकर इस स्मेल को सोख लेंगे और बर्तन फ्रेश लगेंगे।

बेकिंग सोडा के घोल में भिगोएं

बेकिंग सोडा गढ़ दूर करने में काफी मददगार है और यह बर्तनों को चमका भी देता है। ऐसे में बर्तन धोने के पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर कुछ देर के लिए बर्तन इसमें भिगो दे इसके बाद इसे अच्छे से साफ कर ले।

विनेगर से धोएं बर्तन

विनेगर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि यह बर्तनों से स्मेल को भी दूर करता है।ऐसे में मछली या अंडा पकाने के बाद बर्तनों में थोड़ा सा सिरका डाल दे और उसमें पानी भर दे 15- 20 मिनट बाद बर्तन को धो ले। विनेगर का इस्तेमाल करने से यह बदबू कभी नहीं आएगी।

कॉफी पाउडर डालें

कॉफी सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बल्कि बर्तनों से दुर्गंध दूर करने में भी कारगर है। ऐसे में बर्तन धोने के पानी में थोड़ी सी कॉफी पाउडर डाल दें। इससे पानी का रंग थोड़ा बदल जाएगा लेकिन बदबू पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। फिर साबुन से धोकर बर्तन को साफ कर लें।